Mobile Battery Blast: 15 साल के बच्चे के हाथ में फटा स्मार्टफोन! लोकल चार्जर और ओवरचार्जिंग बनी हादसे की वजह

Mobile Battery Blast: 15 साल के बच्चे के हाथ में फटा मोबाइल, जानें पूरी घटना

आपने जरूर सुना होगा कि कोई आग से जल गया, कोई बाइक से गिर गया तो गंभीर चोट आई, कोई पेड़ से गिर गया तो हाथ, पैर में चोट लग गई , तो किसी को शॉर्ट सर्किट की वजह से करेंट लग गया,लेकिन क्या आपने सुना है कि कोई बच्चा मोबाइल चलाता है और मोबाइल बच्चे के हाथ में ही ब्लास्ट कर जाती है किसी पटाखे की तरह, कुछ ऐसा ही होता है, यह हादसा होता हैं 15 साल के बच्चे के साथ सतौहा गांव में,

सतौहा गांव की घटना: चार्जर से निकालते ही गेम खेलते समय हुआ धमाका

यह घटना है, लगभग समय 3 बजे के आस पास की , सतौहा गांव में रहने वाला दीपू नाम का लड़का सुबह उठता है घूमता है, मोबाइल चलाने लगता और मोबाइल चार्ज में लगाकर, नहाने चला जाता है, खाना खाता है फिर पढ़ने जाने का समय हो जाता हैं और वह जल्दी जल्दी में पढ़ाई के लिए सुबह 7 बजे अपने विद्यालय चल जाता है, लेकिन वह जल्दबाजी में चार्जर निकालना भूल जाता है, उसकी जब छुट्टी होती हैं तो वह अपने घर आकर सीधे मोबाइल देखता है तो वह चार्जर पर ही लगा था , उसने ज्यादा ध्यान नहीं दिया और मोबाइल में गेम खेलने लगा।

डॉक्टर का क्या कहना है? (बैटरी केमिकल्स और स्किन बर्न का खतरा)

घटना स्थल पर बताया जा रहा है कि घर के अंदर से तेजी से आवाज आती हैं जब लोग घर अंदर जाते है तो देखते है ,कमरे में हल्का सा धुआं है, प्लास्टिक जलने की गंध आ रही थी और जब दीपू के पास गए तो देखे दीपू का दाहिना हाथ काला पड़ा हुआ था और हाथ में छाले भी पड़ गए थे, और जब नीचे देखते है तो मोबाइल का पिछला भाग जमीन पर पड़ा हुआ था, बैटरी अलग हो गई थी, तभी घरवाले दीपू को हॉस्पिटल लेकर चले जाते हैं, हालांकि ज्यादा गंभीर चोट नहीं आई है। लेकिन डॉक्टर ने बताया कि मोबाइल की बैटरी में केमिकल्स होते हैं और मोबाइल फटने की वजह से छाले भी पड़ गए हैं,जिससे इनके हाथों को सही होने में 45 से 50 दिन का समय लग सकता है ।

जब हम लोग वहां पर गए,तो दीपू से बात चीत की, और पूछा यह सब कैसे हुआ, तब हमे पता चला कि, जब मैं अपने विद्यालय जा रहा था तब मोबाइल को चार्ज में लगा कर चला गया था मै चार्जर निकलना भूल गया था, और जब विद्यालय से घर आया तो देखा मोबाइल तो चार्ज में ही लगा था, और आते ही सीधे मैं मोबाइल चलाने लगा, मुझे लगा कि मोबाइल गर्म है, और अचानक मेरे हाथ में मोबाइल ब्लास्ट कर गया और मेरा हाथ जल गया।

हमने दीपू से पूछा कि आपका चार्जर नया है कि कंपनी का तो दीपू ने बताया नहीं मेरा कम्पनी का पुराना हो गया था जिससे फ़ोन चार्ज नहीं कर कर रहा था तो मैने दो महीने पहले ही एक नया चार्जर खरीदा था। जब हम लोगों ने चार्जर देखा तो वह लोकल था उस पर कोई ब्रांड नहीं था बस एक स्टिकर लगा हुआ था लगता हैं अनुमानत: 8,10 वाट की रहा होगा। लेकिन चार्जर की क्वालिटी खराब थीं।

तब हमने दीपू को समझाया कि देखो मोबाइल चलाना अच्छी बात है लेकिन कभी भी जब ज्यादा देर तक मोबाइल चार्ज में लगी हो और गर्म मोबाइल हो तो नहीं चलाना चाहिए, कुछ देर बाद चलाना चाहिए और हमने बताया भी कि लोकल चार्जर मत लिया करो थोड़ा सा महंगा ही सही लेकिन ब्रांड का या किसी सर्टिफाइड कंपनी का ही चार्जर इस्तेमाल करो। और हमने उसे समझाया भी कि तुम अभी मोबाइल मत चलाया करो,

यह भी पढ़ें – Laptop Hang Problem Solution: लैपटॉप हैंग होता है? इन आसान तरीकों से बनाएं कंप्यूटर को सुपरफास्ट!

अभिभावकों (Parents) के लिए जरूरी सलाह और सावधानियां

इसलिए मेरी सभी अभिभावकों से यह निवेदन है कि आप लोग अपने बच्चों को फोन मत दिया करो उन्हें मोबाइल की लत मत लगने दीजिए, उन्हें किताबों पर ध्यान देने के लिए कहिये। क्योंकि आय दिन इस प्रकार की घटना होती रहती हैं।

Leave a Comment