क्या आप किसी एक कॉलेज विद्यार्थी हैं या किसी विद्यालय के अध्यापक हैं तो आप ने भी सोचा होगा अपने लिए एक नया Apple MacBook या iPad खरीदने का, तो इस साल की सबसे बड़ी खुशखबरी आपके लिए है, मैं यह सब इसलिए बता रहा हूं,क्योंकि Apple न हाल ही में भारत में अपना सबसे पॉपुलर Apple Back to School Offer 2026 लाइव कर दिया है।
इसका सबसे बड़ा फायदा जो है वह स्टूडेंट्स को है क्योंकि Apple के प्रोडक्ट्स पर न सिर्फ भारी डिस्काउंट (Education Savings) मिल रहा है, बल्कि Mac खरीदने पर फ्री में AirPods और iPad खरीदने पर फ्री में Apple Pencil Pro भी दी जा सकती है।
तो इस ऑफर का फायदा आपको कैसे मिलेगा ,कौन-कौन से डॉक्यूमेंट्स चाहिए और Apple डिवाइसेस की नई कीमतें क्या हैं। इन सभी चीजों के बारे मे जानेंगे।
Apple Back to School Offer 2026 में क्या-क्या फ्री मिल रहा है?
एप्पल ने इस बार स्टूडेंट्स को बेहद शानदार डील्स दे रहा है। अगर आप एजुकेशनल शॉपिंग के तहत डिस्काउंट पाना चाहते हैं, तो आपको ये गिफ्ट्स बिल्कुल फ्री में मिल जाएगा।
1.Mac Models (MacBook Air, Pro या iMac)
यदि आप कोई भी मैकबुक या आईमैक खरीदते हैं, तो आपको AirPods 4 बिल्कुल मुफ्त मिल जाएगा या बहुत ज्यादा डिस्काउंट पर मिल जाएगी (जिनकी असली कीमत ₹12,900 के आस पास हो सकती है)।
2.Mac mini
अगर आप बजट मैक मिनी खरीदते है तो आपको AirPods 2nd Generation फ्री मिल सकता हैं या सबसे कम कीमत में।
3.iPad Models (iPad Air या iPad Pro)
यदि आप अपने पढ़ाई के लिए या क्रिएटिव काम के लिए आईपैड खरीदते हैं, तो आपको Apple Pencil Pro (असली कीमत ₹10,900) बिल्कुल मुफ्त सकती है या सबसे कम दामों मे।
💰 Apple Education Store 2026: नई कीमतें (प्राइस लिस्ट)
इस ऑफर के तहत एप्पल ने अपने लेटेस्ट M5 चिप वाले मैकबुक और M4 आईपैड की कीमतों में बड़ी कटौती की है। आप नीचे दी गई टेबल में स्टूडेंट ऑफर की कीमतें देख सकते हैं:
| Apple Device | स्टूडेंट ऑफर कीमत (Starting Price) | मुख्य खासियत (Highlight) |
| MacBook Neo | ₹69,900 | सबसे सस्ता और जादुई मैकबुक |
| MacBook Air | ₹1,37,900 | लेटेस्ट सुपरचार्ज्ड M5 चिप |
| MacBook Pro | ₹2,27,900 | M5, M5 Pro, M5 Max की अल्टीमेट पावर |
| iPad Air | ₹83,900 | M4 चिप के साथ शानदार परफॉर्मेंस |
| iPad Pro | ₹1,27,900 | बेस्ट डिस्प्ले और जबरदस्त स्पीड |
| Apple Watch SE 3 | ₹23,900 | बजट फ्रेंडली स्टूडेंट वॉच |
| Apple Watch Series 11 | ₹41,900 | एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग फीचर्स |
🔥 स्टूडेंट्स के लिए अन्य 3 बड़े ऑफर्स
स्टूडेंट्स को फ्री एयरपॉड्स और पेंसिल के अलावा, एप्पल स्टूडेंट्स को कुछ और भी खास बेनिफिट्स दे रहा है:
Apple Creator Studio (सिर्फ ₹199/महीना)
जो स्टूडेंट्स वीडियो एडिटिंग और म्यूजिक क्रिएशन सीखते हैं उनके लिए Final Cut Pro, Logic Pro और Pixelmator Pro जैसे प्रीमियम ऐप्स का कॉम्बो केवल ₹199 महीने में मिल रहा है।
Free Apple TV+
अगर कोई स्टूडेंट्स Apple Music का प्लान लेते हैं, तो उनको Apple TV+ का सब्सक्रिप्शन बिल्कुल मुफ्त में मिल जाएगा।
AppleCare+ पर 10% डिस्काउंट
आप महंगे मैकबुक या आईपैड को एक्सीडेंटल डैमेज से बचाने के लिए AppleCare+ प्रोटेक्शन प्लान पर सीधे 10% की छूट मिल सकती है।
🛠️ इस ऑफर का लाभ कैसे उठाएं? (Eligibility & Verification)
यह ऑफर सीमित समय के लिए है और इसका फायदा केवल नीचे दिए गए लोग ही उठा सकते हैं
कॉलेज में पढ़ने वाले या नए एडमिशन लेने वाले छात्र (University Students), स्टूडेंट्स के माता-पिता (जो अपने बच्चों के लिए खरीद रहे हैं) और किसी भी स्कूल या यूनिवर्सिटी के टीचर्स और स्टाफ इसका लाभ उठा सकते हैं।
कैसे आप google Discover की हेल्प से एक ही रात में लाखों में व्यूज और ट्राफ़िक ला सकते हैं
वेरिफिकेशन कैसे करें?
सबसे पहले एप्पल की ऑफिशियल इंडिया एजुकेशन वेबसाइट (apple.com/in-edu/store) पर जाएं, यहाँ पर आपको UNiDAYS के जरिए अपनी पात्रता (Eligibility) वेरिफाई करनी होगी।
इसके लिए आप अपने कॉलेज की Official Email ID (जैसे- .edu या कॉलेज डोमेन वाली) या फिर College ID Card का इस्तेमाल कर सकते हैं,और वेरिफिकेशन पूरा होते ही आपके लिए डिस्काउंटेड प्राइसेज एक्टिव हो जाएंगी और आप फ्री गिफ्ट्स के साथ ऑर्डर कर पाएंगे।
इसके अलावा आप अपने नजदीकी Apple Official Retail Store (जैसे मुंबई या दिल्ली) में जाकर भी अपनी ओरिजिनल स्टूडेंट आईडी दिखाकर यह ऑफर तुरंत पा सकते हैं।
निष्कर्ष (Conclusion)
अगर आप कॉलेज प्रोजेक्ट्स, कोडिंग, वीडियो एडिटिंग या पढ़ाई के लिए एक प्रीमियम और भरोसेमंद लैपटॉप या टैबलेट ढूंढ रहे हैं, तो Apple Back to School Offer 2026 आपके लिए सबसे बेस्ट मौका है। इतने कम दाम और साथ में फ्री एयरपॉड्स/एप्पल पेंसिल की डील बार-बार नहीं मिलती। ध्यान रहे, यह ऑफर सीमित समय के लिए है, इसलिए समय रहते इसका फायदा ज़रूर उठाएं।
Disclaimer
यह आर्टिकल केवल शैक्षणिक और सूचनात्मक उद्देश्यों (Educational and Informational Purposes) के लिए लिखा गया है। Techvarma.com किसी भी तरह से Apple Inc. या इसकी सहायक कंपनियों से आधिकारिक रूप से संबद्ध (Affiliated), प्रायोजित (Sponsored) या समर्थित नहीं है। इस लेख में उल्लिखित सभी उत्पाद नाम, लोगो, ब्रांड, कीमतें और ट्रेडमार्क (जैसे Apple, MacBook, iPad, AirPods, Apple Pencil) उनके संबंधित स्वामियों (Apple Inc.) की संपत्ति हैं।
लेख में दी गई कीमतें और ऑफर्स Apple India की आधिकारिक वेबसाइट (apple.com/in) से लिए गए हैं, जो समय और नियमों के अनुसार बदल सकते हैं। पाठकों को सलाह दी जाती है कि कोई भी खरीदारी करने से पहले एप्पल की आधिकारिक वेबसाइट या स्टोर पर जाकर नियमों, शर्तों और कीमतों की दोबारा पुष्टि (Verify) ज़रूर कर लें।
