आज कल एक सवाल बहुत चर्चा में है कि WhatsApp Plus क्या है लोगों को इसके बारे मे जानने की बहुत उत्सुकता है तो मै बता दूं कि WhatsApp Plus , व्हाट्सएप का अपना खुद का नहीं है तो आगे इसे हम विस्तार से जानते हैं
WhatsApp दुनिया का सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन है। करोड़ों लोग रोजाना इसका उपयोग चैट, कॉल, वीडियो कॉल और फाइल शेयरिंग के लिए करते हैं। लेकिन कई लोग WhatsApp के अलावा फीचर्स पाने के लिए WhatsApp Plus का इस्तेमाल करने का सोचते हैं।
यदि आप जानना चाहते हैं कि WhatsApp Plus क्या है, इसके फीचर्स क्या हैं, यह सुरक्षित है या नहीं, तो हम आपको आगे बताएँगे की ,WhatsApp Plus क्या है?
WhatsApp Plus, WhatsApp का आधिकारिक संस्करण नहीं है। बल्कि इसे कुछ डेवलपर्स (Third-party Developers) या अनजान प्रोग्रामर्स ने मिलकर बनाया है। उन्होंने असली व्हाट्सएप ऐप की कोडिंग को चोरी से बदलाव (Modify ) किया है और उसमें अपनी तरफ से नए फीचर्स जोड़कर इंटरनेट पर WhatsApp Plus, GB WhatsApp या FM WhatsApp के नाम से लीक कर दिया है। इसका उद्देश्य यूजर्स को ऐसे अतिरिक्त फीचर्स देना है जो WhatsApp में उपलब्ध नहीं है
चूंकि WhatsApp Plus का इंटरफेस काफी हद तक WhatsApp जैसा ही दिखता है, इसलिए इसमें कई कस्टमाइजेशन और प्राइवेसी फीचर्स जोड़े गए होते हैं।
WhatsApp Plus का इतिहास
WhatsApp Plus को सबसे पहले कुछ डेवलपर द्वारा बनाया गया था, जिसने WhatsApp में अतिरिक्त सुविधाएं जोड़कर इसे लोकप्रिय बनाया। समय के साथ इसके कई अलग-अलग वर्जन सामने आए।हालांकि यह WhatsApp की आधिकारिक नीति के खिलाफ है, इसलिए इसके डेवलपर्स को कई बार कानूनी चुनौतियों का सामना करना पड़ा।
WhatsApp Plus के प्रमुख फीचर्स
1. थीम कस्टमाइजेशन – WhatsApp Plus में हजारों थीम उपलब्ध हैं। इसमें आप अपनी पसंद के अनुसार चैट स्क्रीन, रंग और डिज़ाइन बदल सकते हैं।
2. उन्नत प्राइवेसी फीचर्स – इसमें आप ऑनलाइन स्टेटस छिपा सकते है,ब्लू टिक ,डबल टिक ,टाइपिंग स्टेटस ,रिकॉर्डिंग स्टेटस छिपा सकते हैं
3. बड़ी फाइलें भेजना – WhatsApp Plus में आपको बड़ी – बड़ी साइज़ की फाइलें और हाई-क्वालिटी इमेज भेजने की सुविधा मिलती है।
4. अधिक इमोजी और स्टिकर – WhatsApp Plus में आपको अपने पोस्ट और फोटो में अतिरिक्त इमोजी और स्टिकर सपोर्ट देखने को मिल सकता है।
5. चैट लॉक और कस्टम सेटिंग्स – कुछ मामलों में आपको अलग-अलग चैट के लिए विशेष सेटिंग्स उपलब्ध होती हैं।
6. ऑटो रिप्लाई फीचर – WhatsApp Plus में कुछ वर्जन में ऑटो रिप्लाई का फीचर भी दिया गया है।
यह भी पढ़े – WhatsApp Plus kya hai -7 Shocking सच्चाई – क्या चैटिंग के लिए भी देना होगा पैसा?
WhatsApp Plus के फायदे

बेहतर कस्टमाइजेशन – यदि आप WhatsApp Plus को अपनी पसंद के अनुसार बदलना चाहते हैं, तो WhatsApp Plus अधिक विकल्प देता है। इसके अतिरिक्त प्राइवेसी और कुछ यूजर्स को इसके प्राइवेसी फीचर्स ज्यादा आकर्षक लगने लगते हैं।
मीडिया शेयरिंग की सुविधा
WhatsApp में फोटो और वीडियो भेजने पर कम प्रतिबंध हो सकते हैं।
WhatsApp Plus के नुकसान

WhatsApp Plus के जहां इसके कुछ फायदे हैं, तो वहीं इसके कई गंभीर नुकसान भी हैं। जैसे:
1. यह WhatsApp का आधिकारिक ऐप नहीं है WhatsApp Plus, WhatsApp की मूल कंपनी meta द्वारा नहीं बनाया गया है।
2. WhatsApp Plus सुरक्षा जोखिम है,क्योंकि यह आधिकारिक ऐप स्टोर पर उपलब्ध नहीं होता, इसलिए इसमें मैलवेयर या अन्य सुरक्षा खतरे भी आ सकते हैं।
3. डेटा चोरी का खतरा – इसमें आपके मैसेज, फोटो और व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा की गारंटी नहीं मिलती।
4. अकाउंट बंद ( बैन)होने का खतरा – WhatsApp की नीतियों के अनुसार अगर आप अनधिकृत मॉडिफाइड ऐप्स का उपयोग करते हैं तो आपका अकाउंट अस्थायी या स्थायी रूप से प्रतिबंधित किया जा सकता है।
5. WhatsApp Plus में नियमित अपडेट नहीं आना– आधिकारिक WhatsApp की तरह सुरक्षा अपडेट और फीचर अपडेट WhatsApp Plus में समय पर नहीं मिलते।
यह भी पढ़े – WhatsApp DP Full Form: जानिए डीपी का मतलब और 5 Amazing Facts
क्या WhatsApp Plus सुरक्षित है?
नहीं – सुरक्षा के दृष्टि से देखे तो WhatsApp Plus को पूरी तरह सुरक्षित नहीं है। क्योंकि यह आधिकारिक ऐप नहीं है, इसलिए इसके स्रोत और कोड की विश्वसनीयता पर सवाल उठ सकते हैं।
यदि आप चाहते हैं कि आपका डेटा और गोपनीयता सुरक्षित रहे , तो आप आधिकारिक WhatsApp का उपयोग करना अधिक सुरक्षित विकल्प है।
निष्कर्ष
WhatsApp Plus एक लोकप्रिय मॉडिफाइड मैसेजिंग ऐप है जो अतिरिक्त कस्टमाइजेशन और प्राइवेसी फीचर्स प्रदान करता है। लेकिन, यह WhatsApp का आधिकारिक बनाया हुआ नहीं है और इसके उपयोग से सुरक्षा जोखिम, डेटा गोपनीयता संबंधी समस्याएं तथा अकाउंट बैन होने का खतरा हो सकता है।
यदि आप सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव चाहते हैं, तो आधिकारिक WhatsApp का उपयोग करना सबसे अच्छा विकल्प है।
वहीं, अगर आप WhatsApp Plus का उपयोग करना चाहते हैं तो सबसे पहले इसके फायदे और नुकसान दोनों को अच्छी तरह समझ लेना चाहिए।
